प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर में मंगलवार सुबह भूमि विवाद को लेकर झड़प हो गई। इस मामले में पीड़िता फूलजहां ने दिलीपपुर थाने में तहरीर दी। फूलजहां का आरोप है कि घर पास जमीन का कोर्ट से स्थगन आदेश पारित है। इसके बावजूद विपक्षी और तीन-चार अज्ञात लोगों ने जबरन हैंडपंप की बोरिंग शुरू कर दी। मना करने पर आरोपियों ने साबित अली को डंडों से पीटा। बेटे अखलाक को घर में घुसकर मारा और मोबाइल व 20 हजार रुपये नकद लूट लिए। तोड़फोड़ के दौरान हजारों रुपए का घर का सामान नष्ट कर दिया गया। डायल 112 पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...