बागपत, अप्रैल 6 -- शबगा गांव में एक किसान की 35 साल पुरानी कृषि भूमि पर कब्जे के बाद कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर दी और विरोध करने पर किसान को धमकाया। सत्य कुमार पुत्र भंवर सिंह ने इस संबंध में छपरौली थाने पर तहरीर दी है। दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि यह जमीन उन्होंने लगभग 35 वर्ष पहले रजिस्ट्री कराई थी और तब से वे इस पर काबिज हैं। शिकायत के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर दी। जब सत्य कुमार मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। छपरौली थाना प्रभारी (क्राइम) अश्वनी कुमार ने बताया कि इस मामले में गौरव उर्फ टिंकु, संदीप, व अमरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.