भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता, मुकदमा
बदायूं, मई 28 -- बदायूं। कोर्ट के आदेश पर भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ अभद्रता, गालीगलौज और सरकारी अभिलेख छीनने के प्रयास के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सरकारी कार्य के दौरान विरोध करते हुए टीम को घेर लिया गया और कार्रवाई में बाधा पहुंचाई गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तहसील सदर में तैनात लेखपाल अवनीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उपजिलाधिकारी न्यायालय बदायूं के आदेश पर वह राजस्व निरीक्षक और थाना बिनावर पुलिस के साथ शिकायतकर्ता बलवीर सिंह पुत्र नन्हे सिंह की भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता को पीटने के मामले में पांच पर मुकदमा इसी दौरान गांव के गुड्डू सिंह, भूरे सिंह पुत्र नत्थू सिंह, रेनू पत्नी भूरे, केशव पुत्र भूरे और बन्नो पत्नी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.