भदोही, जून 23 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मनापुर गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर दो पक्ष में तनाव बढ़ता जा रहा है। मामला संज्ञान में आते ही स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने गड़ी बांस-बल्ली को हटवाते हुए कुछ कार्य न कराने की हिदायत दी है। वहीं, एसडीएम भदोही संयुक्त टीम संग 22 जून मंगलवार को स्थलीय जांच करने का आश्वासन दिए।

भूमि विवाद का विवरण बताया जाता है कि दो पक्ष में काफी दिन से भूमि विवाद चला आ रहा है। जबकि हल्का लेखपाल सुरेंद्र कुमार की माने तो जिस जमीन को लेकर विवाद हो रहा है वह सरकारी जमीन है। दो वर्ष पूर्व भदोही एसडीएम-सीओ और हल्का कानून गो पैमाइश कराते हुए सरकारी बोर्ड लगवा दिए थे। गत दिनों एक पक्ष द्वारा करीब 25 फीट जमीन को पाटकर रस्ता बनवा लिया गया। रास्ता बनते ही दूसरे पक्ष के लोग बांस-बल्ली लेकर पहुं...