भूमि पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग
मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के खंदवा नाला इमामबाड़ा निवासी वंदना देवी ने मनबढ़ों पर भूमि पर अवैध रुप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। कटरा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि बसहीं में जमीन है। एक मार्च को मनबढ़ों ने जबरन कब्जा कर लिया। जब 13 मार्च की सुबह अपने जमीन पर गई तो मनबढ़ विवाद करने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर उतारु हो गए। धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जिससे हाथ में चोट आई। गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। कटरा कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने मनबढ़ों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.