भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम से कार्रवाई की मांग
बांदा, मई 24 -- बांदा। कोतवाली देहात के करबई गांव निवासी ओमनारायण कुशवाहा ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच करा कब्जा दिलाए जाने और कार्रवाई की मांग की है। ओमनारायण पुत्र स्वर्गीय गंगादीन कुशवाहा ने शिकायत में बताया करबई स्थित गाटा संख्या-129 रकबा 0.5520 हेक्टेयर भूमि में उनका और उनके परिवार का हिस्सा दर्ज है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति मुमताज अली और उनके सहयोगियों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर उसे धमकियां भी दी गईं। शिकायतकर्ता ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि उसने अपनी भूमि का कुछ हिस्सा अन्य लोगों को विक्रय किया था, जिनके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी भूमि पर कब्जा नहीं कर पा रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.