भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, केंद्रीय सतर्कता आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग
शामली, जुलाई 20 -- शामली। कांधला क्षेत्र स्थित सती की भूमि पर कथित अवैध कब्जा और फर्जी तरीके से बिक्री किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता काकरान ने केंद्रीय सतर्कता आयोग और डीएम को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच कराने तथा भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कांधला उत्तरी अन्दर हदूद क्षेत्र में स्थित भूमि सती की है। कैराना-कांधला बाईपास निर्माण के बाद यह भूमि दो हिस्सों में विभाजित हो गई थी। इसमें 0.328 हेक्टेयर भूमि आबादी के बीच स्थित है। आरोप है कि कुछ लोगों ने जालसाजी और धोखाधड़ी कर इस भूमि को अवैध रूप से अन्य व्यक्तियों के नाम बेच दिया, जबकि उन्हें ऐसा करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं था। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलीभगत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.