भूमि पर अवैध कब्जा शिकायतों का मौके पर करें निस्तारण
झांसी, मई 11 -- झांसी। कलेक्ट्रेट कक्ष में जनता दर्शन के दौरान डीएम गौरांग राठी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। भूमि विवाद और भूमि पर अवैध कब्जा शिकायतों पर ध्यान केन्द्रित था। जिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि वह अवैध कब्जा शिकायतों में मौके पर जाकर ही शिकायतों का निस्तारण करें। भीषण गर्मी फिर शुरू हो चुकी है और तापमान 40 के पार हो रहा है। ऐसे में उन्होंने कहा कि आम लोगों को बिजली और पानी की पर्याप्त आपूर्ति कराना हमारी प्राथमिकताओं में रहेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी पेयजल आपूर्ति बाधित है, वहां तत्काल टैंकर के माध्यम से पेयजलापूर्ति की जाए। तहसीलदारों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को कहा कि वह सभी शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करें。 यह भी पढ़ें- भूमि पर अवैध कब्जा शिकायतों का मौके पर करें निस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.