बांदा, मार्च 20 -- बांदा। संवाददाता भूमि की रजिस्ट्री न करने से नाराज दबंगों ने किसान को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसान ने एससी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की मांग की है।शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दन्नाका मोहल्ला निवासी मुन्ना यादव ने शुक्रवार को एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गंछा रोड स्थित मौजा लड़का पुरवा में पैतृक जमीन है और तीन भाई हैं। सभी भाइयों के हिस्से में दो दो बीघा जमीन आती है। मुन्ना यादव किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आरोप लगाया कि दबंग उसकी जमीन की रजिस्ट्री करवाना चाहते है। दबंगों के खिलाफ हत्या गैगस्टर समेत कई मुकदमें दर्ज हैं। मुन्ना की जमीन जबरन अपने नाम करवाना चाहते है। जमीन नाम न करने पर दबंग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.