भूमि देखने गए युवक और साथी को पीटा
गोंडा, अगस्त 6 -- खरगूपुर, संवाददाता। भूमि देखने गये अनुसूचित जाति के युवक और उसके साथी की लाठी डंडे से पिटाई कर दी गई।पुलिस ने दो आरोपित के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। इटियाथोक थाना के दलपतपुर निवासी ओमप्रकाश सोनकर पुत्र राजकुमार अपने साथी जयप्रकाश पुत्र साहेबराम चौहान के साथ थाना खरगूपुर के पिपरा चौबे में जमीन देखने गया था। आरोप है कि वहां डूडवा चौबे निवासी उमाकान्त पाण्डे, दीपक और तीन अज्ञात लोगों ने जातिसूचक अपशब्द कहते हुए मारा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.