भूमि दिलाने के नाम पर डकार लिया 2.71 लाख
देवरिया, मई 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने भूमि दिलाने के नाम पर 2.71 लाख रुपये डकार लिया। इस मामले में पुलिस संबंधित के विरुद्ध केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।गौरीबाजार थाना क्षेत्र के तेन्दुआ के रहने वाले रमेश कुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि देवरिया शहर के भुजौली कालोनी के रहने वाले रवि प्रकाश मणि ने गोरखपुर में भूमि दिलाने के नाम पर उनसे 2 लाख 71 हजार रुपये डकार लिया है। मांगने पर नहीं दे रहा है। इस मामले में उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाज खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने रवि प्रकाश मणि के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.