नोएडा, दिसम्बर 29 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता । यमुना विकास प्राधिकरण बड़ी विकास परियोजनाओं के लिए जमीन खरीद को तेज करेगा। इसके लिए शासन ने 15 लेखपालों की मांग की गई है, ताकि काम तेजी से पूरा हो सके। यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि यीडा क्षेत्र में जुलाई 2025 से लेकर अब तक 1508 एकड़ भूमि की खरीद की जा चुकी है। भूमि खरीद पर करीब दो हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। यह भूमि सेक्टर-11, 5, 8डी, 10, 8, 28, 29, 32, 33 में खरीदी गई है। इनमें औद्योगिक और आवासीय सेक्टर शामिल हैं। प्राधिकरण ने अब सेक्टरों में जमीन के अटके मामलों तेजी लाने का प्लान तैयार किया है। बताया गया कि शहर में कई सड़कें अधूरी पड़ी हैं। इनको हल कराना है। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.