भूमि खरीद के लिए 1500 करोड़ पर सहमति बनी
नोएडा, जुलाई 23 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। प्रदेश सरकार से नए सेक्टरों के विकास के लिए जमीन खरीद और इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए यमुना प्राधिकरण को करीब 1500 करोड़ रुपये मिलने पर सहमति बन गई है। यह रकम निवेशकों को उद्योग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी की प्रतिपूर्ति के रूप में मिलनी है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार से जिन उद्योगों को कैबिनेट मंजूरी मिलती है, उन्हें 75 प्रतिशत छूट जमीन खरीद की दरों पर मिलनी होती है। प्राधिकरण इस जमीन पर पहले ही अपना निवेश कर चुका होता है। ऐसे में इस अतिरिक्त धनराशि की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा अलग-अलग औद्योगिक नीतियों में की जाती है। इस सुविधा का उद्देश्य विदेशी और फॉर्च्यून कंपनियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे बेहतर औद्योगिक माहौल बनता है। प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.