भूमि क्रय-विक्रय मामलों की जांच, स्टांप मूल्यांकन पर दिए निर्देश
औरैया, जून 23 -- जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मंगलवार को तहसील सदर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर हाल में क्रय-विक्रय की गई भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने भाऊपुर, खानपुर चौराहा, आनेपुर तथा एनएच-19 स्थित करमपुर क्षेत्र में भूमि संबंधी अभिलेखों और विक्रय पत्रों की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विक्रय पत्रों के साथ संलग्न स्टांप पत्रों का भी परीक्षण किया। उन्होंने भूमि की वास्तविक मालियत और स्टांप शुल्क के निर्धारण की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए एआईजी स्टांप को निर्देशित किया कि संबंधित भूमि का पुन: मूल्यांकन कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि की वास्तविक बाजार कीमत के अनुरूप स्टांप शुल्क का भुगतान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। यदि जांच के दौरान यह पाया जाता है कि निर्धारित मूल्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.