अमरोहा, मार्च 20 -- गजरौला, संवाददाता। क्षेत्र के गांव तिगरी में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार को विवाद हो गया। मारपीट व पथराव में दोनों ओर से आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। पांच लोगों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। दोनों तरफ से तहरीर पुलिस को दे दी गई है।जानकारी के अनुसार तिगरी निवासी हुकम सिंह व योगेंद्र सिंह के बीच पांच बीघा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। शोर होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद पथराव हो गया। पथराव से मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने बमुश्किल खुद को बचाया। वहीं मारपीट में एक ओर से हुकम सिंह, गौरव कुमार, पिंकी, सोनम व दूसरी ओर से योगेंद्र सिंह, नरेंद्र, लोकेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.