भूमि को लेकर वर्षों से चल रहा विवाद हुआ समाप्त
बागपत, अप्रैल 3 -- कस्बे की संत रविदास मंदिर के पास स्थित हरिजन चौपाल की भूमि का वर्षों से चला आ रहा विवाद शुक्रवार को आखिरकार समाप्त हो गया। शुक्रवार को नगर पंचायत अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में विवादित भूमि की पैमाईश कराकर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शुरू किया। नगर पंचायत ईओ सीमा राघव ने बताया कि कस्बे की पट्टी धंधान के संत नगर मोहल्ले में संत रविदास मंदिर के समीप हरिजन चौपाल की भूमि पर एक व्यक्ति अपना दावा कर रहा था। दोनों पक्षों के लोगों ने एसडीएम और डीएम से जमीन पर अपना अपना हक जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसी के चलते एसडीएम बड़ौत भावना सिंह व सीओ विजय कुमार ने विवादित भूमि पर पहुंचकर मामले की जांच की थी। जांच में विवादित जमीन सार्वजनिक पाए जाने पर हरिजन चौपाल की बताते हुऐ नगर पंचायत को देख रेख मे दी गई थी।उन्होंने बताया कि दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.