भूमि को बेचने के विवाद में विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज
रुद्रपुर, जून 3 -- किच्छा। भूमि बेचने के विवाद में पुलभट्टा पुलिस ने विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। राम प्रसाद पुत्र नन्हे लाल निवासी ग्राम दोपहरिया ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में रुपेश गिरी पुत्र कैलाश ने ग्राम दोपहरिया में अपनी एक बीघा भूमि का सौदा उसके भाई चंद्र प्रकाश के साथ किया था। सौदे की पूरी रकम रुपेश गिरी को देकर चंद्र प्रकाश ने भूमि पर कब्जा ले लिया था। आरोप है कि रुपेश गिरी ने धोखाधड़ी से इस भूमि में से 249.07 वर्गमीटर का प्लाट पूजा कुमारी पत्नी अमित कुमार पांडे निवासी शांति कालोनी वार्ड 4 रूद्रपुर को बेच दिया। राम प्रसाद ने आरोप लगाया कि प्लाट की चौहद्दी फर्जी व फोटो किसी और स्थान की है। रुपेश गिरी ने धोखाधड़ी से चंद्र प्रकाश की भूमि के नंबर का दाखिल खारिज पूजा कुमारी के नाम करा दिया। ऐसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.