रामनगर, मई 4 -- रामनगर। भाजपा नेता राजेश कुमार के नेतृत्व में जुड़का कुंडेश्वरी के ग्रामीणों ने डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लोग वर्षों से पुश्तैनी जमीन पर रहते आ हे हैं। भूमि का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप लगाया कि वन विभाग लगातार भूमि को कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए पुलिस बल को गांव में बुला लिया जाता है। भूमि पर कब्जा किया गया तो उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। वहीं डीएफओ ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। इस मौके पर संतोष कुमार, मोहन सिंह, संजय कुमार, जीत सिंह, रणवीर सिंह, राम सिंह, रिंकू सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छह मई को होगी महापंचायत, धरना जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.