भूमि के विवाद में दो पक्ष भिड़े
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 15 -- शमसाबाद। दुबरी गांव में भूमि के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। रविंद्र कुमार और भोले के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और हंगामे में बदल गई। विवाद बढ़ता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर थाने ले आई। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। घटना को लेकर गांव में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की सक्रियता से मामला शांत हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.