कोडरमा, मई 24 -- चंदवारा। तिलैया डैम ओपी के बंदाचक में भूमि के लिए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्ष से एक-एक महिला घायल हो गई। घटना रविवार की बतायी जाती है। इस संबंध में ओपी प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि उक्त दोनों पक्ष में गोतिया में विवाद के कारण मारपीट हुआ है, जिसमें दोनों पक्ष से एक-एक महिला घायल है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर ओपी आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर आगे प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...