भूमि के नाम पर 35 लाख की ठगी, आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। इस्कॉन केंद्र विस्तार के लिए भूमि खरीद के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपित अभिषेक भगत को तुर्की थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूलरूप से रामदयालुनगर के सिद्धार्थपुरम मोहल्ले का रहने वाला है। इस संबंध में इस्कॉन के कॉरपोरेट रिलेशंस मैनेजर एवं जनसंपर्क निदेशक रंजय शर्मा उर्फ रोहिणी सूत दास ने तुर्की थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।एसडीपीओ पश्चिमी-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि इस्कॉन केंद्र विस्तार के लिए तुर्की क्षेत्र में करीब 6 डिसमिल जमीन का सौदा 35 लाख रुपये में तय हुआ था। पूरा रुपये लेने के बाद भी आरोपित अभिषेक ने भूमि की रजिस्ट्री नहीं की। आरोप है कि अभिषक के कहने पर दो लाख रुपये शिवनंदन शर्मा के खाते में, 8 लाख सुनीता शाही के खाते में, 23 लाख नकद और दो लाख र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.