रुद्रपुर, मई 12 -- गदरपुर, संवाददाता। मंगलवार को गदरपुर में कृषि एवं आवासीय भूमि के कथित गलत उपयोग के मामले में तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 'द होली टच फाउंडेशन ट्रस्ट' से संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस न्यायालय सहायक कलेक्टर एवं परगनाधिकारी कैंप गदरपुर की ओर से जारी किया गया है। मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में तहसील प्रशासन की टीम ने रामजीवनपुर नंबर-तीन में ट्रस्ट परिसर में नोटिस चस्पा की कार्रवाई की। इसमें राज्य सरकार बनाम सुरेंद्र सागर पुत्र महावीर सागर निवासी मजराशीला और सुनील कश्यप पुत्र दुखीराम निवासी इंद्रानगर, देहरादून के विरुद्ध उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि सुधार अधिनियम की धारा 167 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। बताया गया कि प्रशासनिक अभिलेखों में उक्त भूमि को आवासीय प्रयोग के लिए क्रय किया गया थ...