मोतिहारी, अप्रैल 11 -- बंटी मिश्रा, सुगौली । सुगौली की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित जिला सम्मेलन से जनता को नई ऊर्जा मिलेगी। भूमि अधिकार की लड़ाई पार्टी के नेतृत्व में मजबूती से लड़ी जाएगी। राज्य और जिला दोनों स्तर पर राजनीतिक सामाजिक आर्थिक चुनौतियां गहराती जा रही है। उक्त बातें शनिवार को भाकपा माले के 9वां जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कमिटी सदस्य वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार को बुलडोजराज की प्रयोगशाला नहीं बनने देंगे। उन्होंने इसके खिलाफ व्यापक स्तर पर जनप्रतिरोध तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा की भूमि अधिकार की लड़ाई पार्टी के नेतृत्व में मजबूती से लड़ी जाएगी। ऐसे दौर में गरीब जनता की जीवन के मुद्दों पर संघर्ष से तेज करने के साथ सभी साथी एकजुट होकर सड़कों पर संघर्षों में अगली पंक्ति में रहेंग...