लातेहार, जनवरी 7 -- लातेहार, संवाददाता। जिले के चंदवा प्रखंड की प्रखंड प्रमुख मनीषा उरांव ने लातेहार डीसी को ज्ञापन देकर जमीन की संदिग्ध अवस्था में हो रही खरीद बिक्री की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। प्रखंड प्रमुख ने अपने आवेदन के आधार पर बताया कि चंदवा प्रखंड के हल्का- 3, ग्राम बोरसीदाग में बड़े पैमाने पर जमीन की हेराफेरी की जा रही है। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि बंदोबस्ती से इस इलाके में कुछ लोगों को जमीन प्राप्त हुई थी। परंतु हालिया सर्वे के दौरान भारी अनियमितता बरती गई और बंदोबस्ती से कहीं अधिक रकबा का खतियान तैयार कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान अभिलेखों में उक्त भूमि खाता संख्या 5 प्लॉट क्रमशः 2, 326, 327 एवं 329 कुल रकबा 29 एकड़ 67 डिसमिल दर्शायी जा रही है। यह इलाका शहरी क्षेत्र से बिल्कुल सटा...