रामपुर, दिसम्बर 16 -- भूमि की पैमाइश न होने के विरोध में किसानों ने तहसील में धरना दिया। बाद में तहसीलदार के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया। सोमवार की शाम छह भाकियू टिकैत से जुड़े नृपजीत सिंह के नेतृत्व में किसान एकत्र होकर तहसील भवन पहुंचे। जहां वे दरियां बिछाकर धरने पर बैठे और राजस्व विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि राजस्व विभाग द्वारा गांव भुकरौरा में किसान नृपजीत सिंह के खेत में बिना पैमाइश के ही सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी वजह से उनकी भूमि कम हो गई है। कहा कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी उनकी भूमि की पैमाइश नहीं कराई जा रही है। जिससे वह परेशान है। धरने की सूचना पर तहसीलदार शिवकुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। बाद में उन्होंने किसानों से वार्ता कर समस्या का जल्द समाधान करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.