बरेली, मार्च 19 -- नवाबगंज। लेखपाल और पालिका की टीम के साथ भूमि की पैमाइश कराने गए युवक से एक दबंग ने अभद्रता की और डंडा लेकर दौड़ा लिया। घटना की तहरीर युवक की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईध जागीर गांव के नानकचंद्र ने कस्बे में तहसील कार्यालय के सामने स्थित सब्जी बाजार की भूमि की पैमाइश करा भूमि का सीमांकन कराने के लिए एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया था। जिसपर कोर्ट ने भूमि के सीमांकन के आदेश दिए हैं। गुरुवार को वह लेखपाल और नगरपालिका की टीम के साथ भूमि की पैमाइश कराने के लिए गया था। आरोप है कि वहां मौजूद एक दबंग ने उससे गाली गलौज कर डंडा लेकर दौड़ा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...