बगहा, जून 4 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना के बहुअरवा खुर्द गांव में एक विवादित भूमि की जांच को पहुंचे अंचलाधिकारी सुधांशु शेखर से दुर्व्यवहार की घटना घटी है।घटना बुधवार की दोपहर की है।मामले में सीओ ने पिपरा गांव निवासी विशाल शुक्ल, रतन शुक्ल, साहेब समेत अन्य अज्ञात के विरुद्ध शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में सीओ ने बताया है कि शेरहवा पंचायत के मौजा बहुअरवा खुर्द गांव के एक जमीन को लेकर शमसे आलम व विशाल शुक्ल,रतन शुक्ल आदि के बीच विवाद है।जनता दरबार मे मिले आवेदन की जांच को लेकर वे विवादित भूखंड पर गए थे। जनता दरबार मे समशे आलम के पक्ष में एक पक्षीय सुनवाई हुई है। यह भी पढ़ें- भूमि की जांच को गए सीओ से दुर्व्यवहार जबकि दूसरा पक्ष अनुपस्थित रहा है। पहले पक्ष द्वारा जमीन को जोत आबाद किया जा रहा था तो दूसरे पक्ष ...