मधुबनी, दिसम्बर 29 -- मधुबनी। जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में डीआरडीए सभाकक्ष में सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ अंतर विभागीय समन्वय एवं कार्यालय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग, नहर प्रमंडल, लघु सिंचाई,स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन,बाढ़ प्रमंडल आदि विभागों द्वारा भू अर्जन, कार्यालयों एवं योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता, भूमि अतिक्रमण, सीमांकन, एनओसी आदि मामलों को अविलंब समाधान का निर्देश दिया। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि अंतर्विभागीय मामलों का अविलंब समाधान करे ताकि विकास कार्यों को तेज गति प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग भूमि की उपलब्धता,भू-अर्जन आदि मामलों को सीधे मधुबनी फर्स्ट पोर्टल पर डाले ताकि एडीएम राजस्व द्वार...