आगरा, मार्च 15 -- जमीन का सौदा कर कथित मालिक ने करीब 12 लाख रुपये ले लिए। अंत में बैनामा करने से मुकर गया। पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो टहलाने लगा। रुपये लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़त मदन मोहन शर्मा निवासी से.7 की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मदन मोहन शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका सौदा फिरोजाबाद टूंडला के जारौली कला निवासी राजेश तांगर से खेत का सौदा हुआ था। 15.5 लाख रुपये बीघा के हिसाब से बात बनी थी। दोनों ने इकरार नामा भी किया। इकरारनामे के समय चेक और नगद उन्होंने अग्रिम राशि के रूप में करीब 12 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि भुगतान के बाद जब पीड़ित ने बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.