भूमि का मुआवजा न मिलने पर किसानों का प्रदर्शन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- रामपुर बावली,हिन्दुस्तान संवाद। बाईपास के लिए अधिगृहीत भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र वर्मा का कहना है कि प्रभावित किसानों के प्रार्थना पत्रों की पड़ताल कर मुआवजे के बाबत शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी। लालगंज के बेलहा गांव से राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को लेकर बाईपास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसको लेकर बेलहा गांव के किसानों की लगभग छह बीघे जमीन बाईपास के लिए अधिगृहीत की गई है। प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर पहले उन्हें कोई नोटिस नही दी गई और न ही कोई मुआवजा ही अब तक दिया गया है। मामले को लेकर किसानों ने डीएम के समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज कराई थी। किसानों का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.