बगहा, मार्च 7 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। नरकटियागंज में प्रस्तावित जेल भवन निर्माण के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण शनिवार को डीएम तरनजोत सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिया। रोआरी मौज स्थित उक्त भूमि पर जेल निर्माण को लेकर भूमि की चौहद्दी, यातायात की व्यवस्था आदि मुख्य विषयो को देखा। मौके पर एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि रोवारी मौजा में नरकटियागंज- लौरिया मुख्य सड़क के किनारे 12 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। जिलाधिकारी ने स्थल निरीक्षण के दौरान भूमि की सुरक्षात्मक दृष्टि और यातायात सुलभता पर विशेष चर्चा की। मुख्य मार्ग के किनारे होने के चलते कैदियों के लाने ले जाने में आसानी होगी। डीएम ने अंचल अधिकारी और अन्य राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि का सीमांकन शीघ्र सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.