श्रावस्ती, मई 1 -- मल्हीपुर,संवाददाता। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की एक महिला ने दबंगों पर जमीन कब्जाने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय स्तर पर शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रामपुर निवासी सावित्री देवी पत्नी राम गोपाल ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि वह एक गरीब व असहाय महिला हैं। गांव के ही कुछ दबंग उसके घर के सामने स्थित जमीन व द्वार पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपी रात में उसके घर के सामने बैठकर शराब पीते हैं और अश्लील बातें करते हैं, जिससे परिवार को असुरक्षा का माहौल झेलना पड़ रहा है। उसने बताया कि उसकी पुत्री पढ़ाई करती है, इसलिए घर के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनवाकर पर्दा करना चाहती है, लेकिन आरोपी इस कार्य में भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.