जौनपुर, अप्रैल 14 -- केराकत। कोतवाली क्षेत्र के मुरारा गांव की एक महिला ने अपने ही परिजनों पर जमीन हड़पने के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया। गांव की अवधेश की पत्नी गीता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार सुबह अपने कच्चे मकान पर थीं। इसी दौरान विपक्षी जबरन उनकी जमीन पर निर्माण कराने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद जेठ रमेश जायसवाल, सास सुमित्रा और जेठानी चंदा ने उनसे मारपीट की। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- भूमि संबंधी विवाद में महिला से मारपीट पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रार्थनापत्र मिला है, जांच कर क...