भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग, न्याय न मिलने पर इच्छामृत्यु की गुहार
शामली, जून 20 -- शामली। कैराना क्षेत्र की कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जे से परेशान एक परिवार ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाए। मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी सोमती देवी, गोपाल और श्यामसुंदर ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उनकी कृषि भूमि ग्राम गोगवान और बधुपुरा में स्थित है। भूमि से संबंधित दाखिल-खारिज का मामला वर्तमान में तहसीलदार कैराना के समक्ष विचाराधीन है। आरोप है कि वे पिछले लगभग 50 वर्षों से भूमि विवाद को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं और विभिन्न स्तरों पर उनके पक्ष में निर्णय भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जमीन का कब्जा नहीं मिल पाया है। यह भी पढ़ें- भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग, न्याय न मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.