कौशाम्बी, मार्च 30 -- कोतवाली क्षेत्र के कैनी निवासी रोहित कुमार ने बताया कि गांव में ही उसकी भूमिधरी जमीन है। रविवार को विपक्षी इसमें कब्जा कर रहे थे। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी रघुनंदन, अमर सिंह, शीतला प्रसाद, ऋषि कुमार, रामकली व रामलली निवासी कैनी के खिलाफ केस दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.