भूमि एवं पानी प्रबंधन पर चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
पूर्णिया, मार्च 15 -- हरदा, एक संवाददाता। फिया फाउंडेशन के तत्वावधान में भूमि एवं पानी प्रबंधन विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कृत्यानंद नगर प्रखंड के गोआसी स्थित बलदेव साह मेमोरियल भवन में आयोजित इस प्रशिक्षण में गोआसी, रहुआ और सत्कोदरिया पंचायत के 55 महिला-पुरुष सीमांत किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान जलवायु परिवर्तन के दौर में खेती के माध्यम से आजीविका को सुरक्षित रखने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षक विशेषज्ञ उमेश कुमार ने पीपीटी प्रस्तुति और समूह चर्चा के माध्यम से किसानों को विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बाढ़, सुखाड़ और जलजमाव जैसी परिस्थितियों से निपटने के उपायों के साथ-साथ मेढ़बंदी, वाटर रिचार्ज, जल संग्रहण और जल निकासी की तकनीकों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.