मुंगेर, अप्रैल 22 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय में मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में जिला भूमि-अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कड़े तेवर अपनाते हुए स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। डीएम ने समीक्षा के दौरान अधिग्रहित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने और जल्द से जल्द सीमांकन कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। रैयतों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं भू-धारियों के साथ बैठक करें और उनके दस्तावेजों का सत्यापन करें, ताकि मुआवजे के भुगतान में कोई ...