किशनगंज, अगस्त 8 -- किशनगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला भू-अर्जन विभाग के तत्वावधान में जिले की विभिन्न महत्त्वपूर्ण विकास परियोजनाओं हेतु भूमि अर्जन कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समृद्ध विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत किशनगंज-बहादुरगंज फोरलेन (मेजर डिस्ट्रिक्ट ग्रीन फील्ड रोड), गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे, अररिया-गलगलिया नई ब्रॉडगेज रेल लाइन, बिहार राज्य उच्च पथ परियोजना, बहादुरगंज-टेढ़ागाछ पथ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कटहलडांगी से धर्मकांटा चौक तक ठाकुरगंज बाईपास, एसएच-99 (बैसा) से एनएच -31 (कानकी) के बीच अभयपुर घाट पर उच्च स्तरीय एचएलआरसीसी पुल, पहुंच पथ, गाइड बांध एवं सुरक्षात्मक कार्य, असुराघाट एवं निशंद्...