सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- सीतामढ़ी। पुपरी अंचल से जुड़े भूमि अभिलेख की गंभीर त्रुटि के मामले में राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मामले की समीक्षा की गई, जिसके बाद तत्कालीन अंचलाधिकारी, पुपरी तथा संबंधित राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मामला हरिहरपुर निवासी मुकेश कुमार द्वारा सहयोग पोर्टल (त्वरित अनुसंधान प्रणाली) पर दर्ज शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में गलत जमाबंदी और दाखिल-खारिज के कारण उत्पन्न भूमि विवाद की बात कही गई थी। बाद में यह मामला मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक पहुंचा। चार की जगह 21 डिसमिल जमीन कर दिया था दाखिल-खारिज

जांच का परिणाम जांच में सामने आया कि दाखिल-खारिज वाद संख्या-839/2011 के तहत मौजा ते...