जहानाबाद, सितम्बर 30 -- अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान, प्रभारी राजस्व पदाधिकारी गोविन्द कुमार मिश्रा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता रतन परवेज़ तथा जिले के सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में संचालित विभिन्न राजस्व कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। विशेष रूप से भूमि अभिलेख एवं जमाबंदी अद्यतीकरण से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अंचलवार प्रगति का जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि एवं जमाबंदी अभिलेखों के अद्यतीकरण से संबंधित लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार...