भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण को लेकर डीएम सख्त
सोनभद्र, जून 1 -- सोनभद्र, संवादाता। खसरा मूल्यांकन एवं कम्प्यूटरीकरण कार्य की समीक्षा के लिए सोमवार को जिलाधिकारी ने आनलाइन बैठक की। समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने जिले के सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। कहा कि इसका उद्देश्य जनपद में भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण, खसरा मूल्यांकन एवं डिजिटलीकरण की महत्वाकांक्षी प्रक्रिया को गति देना है। उन्होंने भूमि अभिलेखों के कम्प्यूटरीकरण, ऑनलाइन डाटा फीडिंग, जीआईएस मैपिंग एवं भूमि वर्गीकरण के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कहा कि बदलते समय के साथ भूमि अभिलेखों का डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल राजस्व प्रशासन की कार्यप्रणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.