सोनभद्र, मार्च 24 -- सोनभद्र। करमा विकास खंड के ग्राम पंचायत लोहरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम लोहरा (गुलरहवा), बट एवं तकिया दरगाह की भूमि को सरकार के माध्यम से औद्योगिक गलियारे की विकास के लिये अधिग्रहित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। यह भूमि हमारे क्षेत्र की सिंचित भूमि है जहाँ पर धान, गेहूँ व सब्जी की फसल का काश्त होता है और यह भूमि हम लोगों के जीवन-यापन का मुख्य साधन है। बताया कि हम ग्रामीण कृषि कार्य पर ही निर्भर हैं और इसी भूमि से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यह समस्त गाँव न्याय पंचायत वट, बंतरा के अंतर्गत आता है यह न्याय पंचायत कृषि के क्षेत्र में जिले को सबसे ज्यादा राजस्व भी देता है। यदि यह भूमि अधिग्रहित कर ली जाती है, तो हम सभी ग्रामीण ब...