गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- लोनी, संवाददाता। मंडोला विहार भूमि अधिग्रहण योजना से प्रभावित किसानों ने आवास विकास कार्यालय परिषद के परिसर में पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में डंपिंग ग्राउंड, मंडोला विहार भूमि अधिग्रहण योजना समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। मंडोला विहार भूमि अधिग्रहण योजना से प्रभावित मंडोला समेत सात गांव के किसानों ने आवास विकास परिषद परिसर में पंचायत की। पंचायत में किसानों ने आरोप लगाया कि आवास विकास परिषद की अधिग्रहीत जमीन में से 12 सौ एकड़ जमीन को भूमाफियाओं ने छोटे प्लाटों में बेच कर धोखाधड़ी से मुआवजा ले लिया है। भाकियू पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील बालियान ने कहा कि अधिग्रहण की धारा 28 व धारा 32 के बाद में हजारों बीघा जमीन कौड़ियों के भाव खरीदने वालों पर मुकदमे दर्ज होने चाहिए। किसानों ने कूड़ा निस्तारण प्लांट और मं...