लखनऊ, मार्च 15 -- प्रबंध नगर लखनऊ। प्रमुख संवाददाताएलडीए की प्रबंध नगर सहित विभिन्न आवासीय योजनाओं में भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में हुई लापरवाही की जांच के लिए प्राधिकरण ने एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी पूरे मामले की जांच कर यह पता लगाएगी कि किन अधिकारियों की लापरवाही से प्राधिकरण को आर्थिक नुकसान हुआ। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।दरअसल, एलडीए की कुछ आवासीय योजनाओं के लिए अधिग्रहित की गई भूमि से जुड़े मामलों में न्यायालय द्वारा प्रतिकर बढ़ाने के आदेश दिए गए थे। इन आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में समय पर अपील दाखिल की जानी थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा में अपील न होने के कारण मामला विलंब से दाखिल हुआ। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित कमेटी पूरे प्रकरण की समीक्षा करेगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.