लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। भारतीय मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारियों व किसानों ने शनिवार को एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण में अनियमितताओं का आरोप लगाया और समाधान की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज पाल और किसान राजू पाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि कुम्भी, परसपुर और गंगापुर सहित कई गांवों की जमीन यूपीसीडा द्वारा अधिग्रहित की जा रही है, जबकि कुछ अन्य गांवों की जमीन भविष्य में अधिग्रहण की योजना में है। किसानों का आरोप है कि वर्ष 2022 से 2026 के बीच डीएम स्तर पर तीन बार सर्किल रेट बढ़ाए गए, लेकिन इन गांवों का सर्किल रेट पुनर्निर्धारित नहीं किया गया, जिससे किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि कई किसानों की जमीन आबादी के पास तथा खड़ंजा...