कानपुर, मार्च 31 -- सरसौल। महाराजपुर क्षेत्र में प्रस्तावित नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर मंगलवार को हाथीपुर में तहसील प्रशासन और किसानों के बीच बैठक हुई, लेकिन सर्किल रेट बढ़ाने के मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी। किसानों ने कहा कि जब तक सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं होगी, वे अपनी जमीन अधिग्रहण के लिए नहीं देंगे। महाराजपुर, हाथीपुर और फुफुवार सूई थोक गांवों में यूपीडा द्वारा नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाना प्रस्तावित है। मंगलवार को हाथीपुर स्थित पंचायत भवन में एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने किसानों के साथ बैठक कर भूमि अधिग्रहण के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि पहले जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाया जाए, उसके बाद ही अधिग्रहण की प्रक्रिया स्वीकार की जाएगी। मामले में एसडीएम ने...