शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण से पहले भूमि अधिग्रहण के तहत मिला मुआवजा अब क्षेत्र के किसानों और प्रभावित परिवारों के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। 29 अप्रैल को प्रस्तावित उद्घाटन से पहले यह परियोजना सिर्फ सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रही, बल्कि हजारों परिवारों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का जरिया बनी है। तहसील जलालाबाद क्षेत्र में 5675 बैनामों के जरिए करीब 478 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दिया गया। इस प्रक्रिया में 35 गांवों के लगभग 1130 किसान प्रभावित हुए, जिन्हें शत-प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। एडीएम रजनीश मिश्रा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की गई, जिससे किसी भी पात्र व्यक्ति को उसके हक से वंचित नहीं रहना पड़ा।मुआवजा यह भी पढ़ें- अमरोहा के 25 गांवों से होकर गुजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.