सोनभद्र, मार्च 25 -- सोनभद्र, संवाददाता। भूमि अधिग्रहण को लेकर राबर्ट्सगंज तहसील के लोहरा, बट और तकिया दरगाह के किसानों ने बुधवार को कलक्टे्रट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाए जाने की मांग की।इस दौरान ग्रामीण मनोज कुशवाहा ने कहा कि प्रस्तावित भूमि पूरी तरह सिंचित और अत्यंत उपजाऊ है, जहां धान, गेहूं और सब्जियों की भरपूर खेती होती है। यही जमीन सैकड़ों परिवारों के जीवन-यापन का मुख्य आधार है। किसानों का साफ कहना है कि यदि यह जमीन उनसे छीनी गई, तो उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों का आरोप लगाया कि बिना समुचित जानकारी और सहमति के अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि पूरा क्षेत्र कृषि पर निर्भर है और यह जमीन ही उनके परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.