गोरखपुर, जनवरी 22 -- गोरखपुर। कृषि भूमि अधिग्रहण के विरोध में एकला, तालनवर, बाघागढ़ा सहित अन्य प्रभावित गांवों के किसान शुक्रवार को एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। युवा नेता सोनू पासवान ने कहा कि प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण से उनकी आजीविका, खेती और भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। इसी को लेकर वे प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें और आपत्तियां दर्ज कराएंगे। आंदोलन में शामिल होने के लिए क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और समर्थन करने वाले लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। कहा कि वह अनुशासित तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...