मुरादाबाद, फरवरी 12 -- ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने गुरुवार को खेतों का अधिग्रहण करने और अमेरिका से व्यापार समझौता करने के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि एमडीय द्वारा 11 गांवों की उपजाऊ 1250 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण कर शिवालिक टाउन शिप बनाई जा रही हैं। इस योजना को विनाश कारी बताते हुए निरस्त कराने की मांग की। वक्ताओं ने भारत का अमेरिका से व्यापार समझौते को देश के लिए हानिकारक बताकर निरस्त कराने की भी मांग की। ज्ञापन में फसलों के एमएसपी गारंटी कानून, कर्ज माफी और सस्ते खाद बीज उपलब्ध कराने आदि घोषणाओं को भी पूरा कराने की मांग की। अविनाश चंद्र,हर किशोर सिंह, मोहम्मद गौरी, नेतराम भारतीय, रूबी खान आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.